JAES 108 सिमगा के डॉक्टर ने किया रक्तदान
सिमगा :- आज दिनांक 26 जून 2024 को समाज सेवी संस्था संजीवनी रक्तदाता संघ के वरिष्ठ सक्रिय सदस्य लूपेंद्र कुमार साहू जो JAES सिमगा 108 मे ड्यूटी करता है जिसको ड्यूटी के दौरान संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष महोदय ओमप्रकाश के द्वारा सूचना मिला की तिल्दा स्थित मिशन हॉस्पिटल मे एडमिट (मरीज )सुदन कुमार ध्रुव पिता नरेश कुमार ध्रुव निवासी तरपोंगी को ब्लड डोनेट करना है मरीज को खून की कमी(एनिमिक) के कारण ब्लड ग्रुप B + पॉजिटिव की आवश्यकता पड़ने पर वक्त की नजाकत को देखते हुए श्री लूपेंद्र कुमार साहू ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल तिल्दा स्थित मिशन हॉस्पिटल मैं पहुंचकर मरीज के परिजनों से मिलकर अपना ब्लड ग्रुप B + पॉजिटिव को ब्लड ( बैंक) के द्वारा पाचवां बार रक्तदान किया और हमारे संस्था का नाम रोशन किया इस नेक कार्य के लिए लूपेंद्र साहू को संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,सह सचिव, मीडिया प्रभारी ,प्रमुख सलाहकार कोषाध्यक्ष , एवं समस्त सदस्यगण बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सदैव स्वस्थ रहने की कामना करते हैं
सिमगा से ओंकार प्रसाद साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.