डोंगर रथ यात्रा में शामिल हुई विधायक चातुरी नंद..मंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपये देने की घोषणा की
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
भालू डोंगर को पर्यटन स्थल घोषित करने शासन प्रशासन से करेंगी मांग
सरायपाली : ग्राम केसराटाल में आयोजित डोंगर रथ यात्रा में क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नंद ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की छायाचित्र में पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भालू डोंगर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हम शासन प्रशासन से मांग करेंगे।
विधायक नंद ने सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपये की राशि देने की बड़ी घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भालू डोंगर पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष चंद्रभान नायक, उपाध्यक्ष अर्जुन प्रधान, सचिव आत्माराम चौधरी, कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू, जगबंधु साहू, मोहन लाल भोई, निर्मल बढ़ई, डॉ सुरेश तांडी, सौमित्री बढ़ई, प्रदीप साहू, कैलाश साहू, शंभू साहू, मोहन साहू, नित्यानंद बारिक, वीरेंद्र बारीक, प्रकाश साहू, रशिक सेठ, श्रीराम प्रधान, लक्ष्मण मांझी, कृष्णा पटेल, दिलकिशोर प्रधान,लिंगराज साहू, महेंद्र भोई, दुष्यंत साहू, जयंत यादव, प्रियांशु चौहान सहित समिति के सदस्य और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.