सुहेला पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार भाटापारा - जिले के थाना सुहेला अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में पुलिस द्वारा आज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चे पुलिस को अपने पास पाकर बहुत खुश हुये , जहां पुलिस एवं बच्चों के मध्य प्रश्न पूछने एवं सवाल जवाब का दौर काफी देर तक चला।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सुहेला थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने अरविन्द तिवारी को बताया कि आज थाना सुहेला क्षेत्र स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया , इस दौरान थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें क्षेत्र अंतर्गत स्थित शासकीय स्कूल सुहेला , शासकीय स्कूल भटभेरा , शासकीय स्कूल मोहरा , आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल रावन हिरमी इत्यादि स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को नये कानून के विषय के बारे में जानकारी दिया गया , जिसमें पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि दिनांक 01 जुलाई 2024 को भारत में तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 , भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किया गया है। कार्यक्रम में बच्चों को नये कानून में प्रक्रिया , अधिनियम , प्रथम सूचना दर्ज करने के तरीकों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराध , बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के संबंध में भी बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। स्कूली बच्चों को गुड टच बैड टच , बाल एवं महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर नव एवं सभ्य समाज के सृजन में स्कूली बच्चों के अहम योगदान के बारे में बतलाया गया। बच्चों में प्रारंभ से एवं स्कूल के समय से ही यातायात नियमों की जानकारी होना एवं नियमों का पालन करने की भावना होना अत्यंत आवश्यक , इसके लिये जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम में बच्चों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा यह बताया गया कि सुरक्षित परिवहन के लिये आखिर यातायात नियमों का पालन करना कितना आवश्यक है , स्कूली बच्चे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने पालकों एवं रिश्तेदारों को भी सदैव नियमों का करने हेतु समझाइस दें। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम में सभी स्कूल के बच्चे पुलिस को अपने बीच पाकर अत्यंत खुश एवं प्रसन्न हुये। साथ ही उन्होंने कैरियर गाइडेंस , पुलिस के काम करने के तरीकों आदि के संबंध में भरपूर प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को प्रकट किया। कई बच्चों द्वारा बड़े होकर पुलिस एवं सेना में भर्ती होने की इच्छा प्रकट कर इसके संबंध में आवश्यक जानकारी पूछा गया , जिसमें उपस्थित पुलिस टीम द्वारा बहुत ही सहजता पूर्वक उनके प्रश्नों का जवाब देते हुये बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.