छत्तीसगढ़ को मिलेगा 5 राष्ट्रीय अवार्ड
सरायपाली। नगरीय निकाय में अच्छे काम के लिए सुडा और 4 निकाय को अवार्ड मिलेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ये पुरस्कार छत्तीसगढ़ को दिए जाएंगे, केंद्र सरकार ने राज्य शहरी विकास अभिकरण ( सुडा) और प्रदेश के चार नगरीय निकायों बिलासपुर, रायगढ़, चांपा, एवं भाटापारा का चयन प्रतिष्ठित स्पार्क 2023 24 पुरस्कारों के लिए किया हैं। ये सभी पुरस्कार नई दिल्ली में केंद्रीय आवास मंत्री मनोहरलाल खट्टर और राज्यमंत्री तोखनलाल साहू जी के द्वारा दिए जाएंगे।ये हमारे राज्य के लिए बहुत ही गौरवान्वित की बात है।
सीएनआई न्यूज सरायपाली से हेमंत तांडी की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.