Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 18, 2024

गोटाटोला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव, सांसद हुए शामिल विद्या ही उच्च स्थान दिलाता है, इसलिए पढ़ना जरूरी: सांसद श्री संतोष पांडे

 गोटाटोला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव, सांसद हुए शामिल




विद्या ही उच्च स्थान दिलाता है, इसलिए पढ़ना जरूरी:  सांसद श्री संतोष पांडे


            मोहला 18 जुलाई 2024। शिक्षण सत्र 2024- 25 की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन ग्राम गोटाटोला में किया गया। गोटाटोला में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में सांसद श्री संतोष पांडे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। प्रवेश उत्सव के दौरान सांसद ने बच्चों को अच्छी पढ़ाई कर उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सामान्य पानी की अपेक्षा फिल्टर पानी की कीमत अधिक होती है। 




उसी तरह सामान्य लोगों की अपेक्षा पढ़े लिखे लोगों की कीमत अधिक होती है। शिक्षा सभी वर्ग के लिए अति आवश्यक है।

          शाला प्रवेश उत्सव के इस कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुस्तक गणेश वितरण किया गया। साथ ही कक्षा 9वी की बालिकाओं को सरस्वती निशुल्क साइकिल योजना के तहत साइकिल दिया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पांडे कार्यक्रम की अध्यक्षता में सरपंच श्री मति शांता कलामे, विशेष अतिथि श्री मदन साहू नम्रता सिंह, श्री नर्सिंग भंडारी , श्री रमेश हिडामे, श्री खोरबहरा यादव, श्री विजय जैन, श्री कमल तापड़िया, श्री अनिल गुप्ता, श्री योगेंद्र कोडपे, श्री रतनलाल तारम, श्री राजू टांडिया, श्री रामदीन यादव, श्री लखन लाल  कलामे, श्री राजेश शर्मा, श्री दुखीराम यादव, श्री भीष्म साहू तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, तीनो बीईओ, बीआरसीसी, प्राचार्य गण, सीएसी , शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे। 

         

      जिला शिक्षा अधिकारी श्री फत्तेराम कोसरिया द्वारा प्रतिवेदन वाचन में पूर्व वर्ष में जिले की उपलब्धि को बताया गया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया तथा बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। ग्रामीणों द्वारा न्योता भोजन भी कराया गया। बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन बच्चो को सांसद के हाथों सम्मानित किया गया। ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई तथा सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया गया।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad