Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 18, 2024

सात साल पूर्व हुये अंधेकत्ल का फरार आरोपी जेल दाखिल

 सात साल पूर्व हुये अंधेकत्ल का फरार आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - बार बार गाली गलौज करने एवं पैसा मांगने पर नही देने की बात को लेकर आवेश में आकर सात वर्ष पूर्व जैकराड से अपने सहकर्मी ड्राईवर की हत्या कर तालाब के पार मिट्टी में लाश को छुपाकर फरार हुये आरोपी खलासी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                                   पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार विगत दिवस पांच जुलाई को थाना कसडोल में सूचना मिली कि ग्राम दर्रा सड़क किनारे पथर्री तालाब के पार मिट्टी में एक शव मिला है। सूचना पर थाना कसडोल पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर तुरंत जांच पंचनामा कार्यवाही प्रारंभ किया गया। पुलिस द्वारा शव की पहचान के संबंध में आसपास लोगों से एवं अन्य माध्यम से पता तलाश किया जा रहा था कि इसी बीच 05 जुलाई को प्रकरण के प्रार्थी उजागर सिंह द्वारा अपने भतीजे ट्रक ड्राइवर राकेश सिंह की तलाश करते हुये थाना कसडोल पुलिस से संपर्क किया गया एवं शव की पहचान अपने भतीजे ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 4530 के चालक राकेश सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खोरी सरैहाटोला थाना बहरी जिला सीधी मध्य प्रदेश के रूप में किया गया। प्रथम दृष्टया हत्या कर लाश को मिट्टी के अंदर दबा देना तथा घटना दिनांक दो से तीन दिन पहले का होना प्रतीत हो रहा था , साथ ही यह बात भी पता चला कि ट्रक का खलासी मोतीराम घटना दिनांक से फरार था। प्रकरण में पुलिस द्वारा शव की स्थिति , घटनास्थल का निरीक्षण के आधार पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 254/2017 धारा 302 , 201भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना पश्चात पुलिस द्वारा संदेही ट्रक खलासी की लगातार पताशाजी किया जा रहा था। संदेही खलासी गिरफ्तारी के डर से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था एवं अलग-अलग स्थान में जाकर लुक छुप रहा था। इसी बीच पुलिस को संदेही खलासी के बकुलाही भाटापारा के आसपास कहीं छिपे होने का पता चला कि जानकारी मिलते ही थाना कसडोल से निरीक्षक रितेश मिश्रा , सहायक उप निरीक्षक श्रवण नेताम , आरक्षक राजकुमार ध्रुव , राजकुमार केंवट , मृत्युंजय महिलांगे की पुलिस टीम द्वारा तत्काल संबंधित स्थल पहुंचकर संदेही खलासी मोतीराम को हिरासत में लिया गया। मोतीराम से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने सहकर्मी ट्रक चालक राकेश सिंह की हत्या करने के बात स्वीकारते हुये बताया कि मोतीराम , ट्रक ड्राइवर राकेश सिंह के साथ ट्रक में खलासी का काम करता था जिसमे ट्रक चालक द्वारा बार-बार मोतीराम को अश्लील गाली गलौज दिया जाता था तथा ट्रक में काम के बदले पैसे मांगने पर मृतक ट्रक चालक द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा था। इसी बात पर आवेश में आकर घटना दिनांक 02 जुलाई 2017 को मोतीराम द्वारा ट्रक चालक राकेश सिंह की हत्या करने की नीयत से ट्रक के जेकराड से राकेश सिंह के सिर में प्राण घातक हमला कर दिया , जिससे ट्रक चालक की मृत्यु हो गई। घटना पश्चात आरोपी मोतीराम द्वारा ट्रक चालक राकेश सिंह के शव को ग्राम दर्रा रोड किनारे स्थित पथर्री तालाब के पार के मिट्टी में दबाकर फरार हो गया। प्रकरण में ट्रक खलासी आरोपी मोतीराम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बुड़गहन को सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad