रामायण की कथा ही अमर कथा है ......संत नारायणगिरी गोस्वामी
बालाघाट/ आज अचानक प्रसिद्ध संत मोरिया धाम के आचार्य संत श्री नारायण गिरी गोस्वामी ने सी एन आई में अल्प समय के लिए पधारे । कार्यालय में सी एन आई के ब्यूरो चीफ पृथ्वीराज अकेला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संत जी ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्री रामचरित मानस को अन्य सभी ग्रंथों से महान ग्रंथ बताया । श्री नारायण गिरी गोस्वामी ने बताया कि रामचरित मानस भगवान शिव शंकर जी की वाणी है । शंकर जी ने अमर कथा के रूप में सर्व प्रथम यह कथा पार्वती जी सुनाया था । इसी कथा को काग भुसुंड जी ने गरुड़ जी को ,भारद्वाज ऋषि ने अगस्त जी को सुनाया था । महाराज श्री , राम कथा के साथ ही भागवत पुराण , देवी भागवत शिव पुराण आदि की कथा भी सुनाते है । वे एम पी , महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी कथा करते है । बालाघाट से सी एन आई न्यूज के लिए पृथ्वीराज अकेला की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.