Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 10, 2024

अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ी गई आरोपिया जेल दाखिल

 अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ी गई आरोपिया जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध महुआ शराब बनाने वाले अड्डे पत्थरी सबरिया डेरा टुण्डरा में छापा मारकर शराब के साथ आरोपिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर गिधौरी पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।




                                                             पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार मुखबिर के माध्यम से टुण्डरा पत्थरी सबरिया डेरा में आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करने के लिये एक शराब कोचिया द्वारा भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाकर डम्प किये जाने की सूचना मिली। इसके साथ ही अवैध महुआ शराब बनाने के लिये महुआ पास (लहान) भी भारी मात्रा में रखा गया  , जिसका उपयोग आगे चलकर महुआ शराब बनाने में किया जायेगा। मुखबिर की सूचना पर आज निरीक्षक के.सी.दास , प्रधान आरक्षक पीलाराम , नरेश खूंटे , आरक्षक सुजीत तंबोली , रामलाल , मिलन साहू , विजय मिलन एवं महिला आरक्षक उर्मिला एक्का की पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित योजना बनाकर पत्थरी सबरिया डेरा में छापा मारा गया। इस दौरान मौके पर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी फूलबाई उर्फ करेहीन उम्र 46 वर्ष निवासी पत्थरी सबरिया डेरा टुण्डरा थाना गिधौरी को पकड़ा गया। आरोपिया से 21000 रूपये कीमत मूल्य का 105 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब पकड़े जाने के डर तथा उसे छुपाकर कहीं रखे होने के अंदेशा पर संपूर्ण स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। जिसमें महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल लगभग 1,05,000 रूपये कीमत मूल्य का 15 क्विंटल महुआ पास (लहान) भी बरामद किया गया , जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। प्रकरण में पकड़े गये आरोपी फूलबाई के विरुद्ध थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 160/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से गिधौरी पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में गिधौरी थाना पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad