अखंड पाठ के समापन पर हुआ आम लंगर ।
नगरपालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी का रहा योगदान
रिपोर्टर अजय नेताम
तिल्दा-नेवरा । अखंड पाठ साहब के आयोजन में प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा शरीक हुए।वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। रायपुर जिला तिल्दा-नेवरा नगर के पुण्य सिंधी पंचायत भवन में तीन दिवसीय अखंड पाठ साहब का आयोजन किया गया ।यह धार्मिक आयोजन बीते 08 सितंबर से शुभारंभ हुआ था ,जिसका समापन दस सितंबर को सुबह 11 बजे से भोग साहब , आरती ,अरदास के साथ किया गया,वही दोपहर 01 बजे से आमलंगर की ब्यवस्था की गई। इस धार्मिक आयोजन में धर्म से जुड़े अनुयायी काफी संख्या में शरीक हुए वहीं प्रदेश महामंत्री रामू दोहरा का पदासीन होने के पश्चात प्रथम बार तिल्दा-नेवरा आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं उन्होंने इस धार्मिक आयोजन में शरीक होकर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाया , इस अवसर पर दोपहर एक बजे से तिल्दा-नेवरा नगर के नगरपालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी के सहभागिता में आम लंगर का आयोजन किया गया जहां पर भारी तादाद में धर्म प्रेमी शरीक होकर प्रसाद ग्रहण किया । इस धार्मिक आयोजन में शरीक हुए आतिथी का समाज से जुड़े लोगों ने शाला श्री फल भेंटकर सम्मानित किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.