रात्रि में मुख्य मार्ग पर लूट करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - विगत दिवस कोसमंदा कमरीद मुख्य मार्ग पर रात्रि में लूट करने के आरोपी को साइबर सेल जांजगीर की संयुक्त कार्यवाही से सारागांव पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सारागांव थाना प्रभारी सावन सारथी ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव जो कोटाडबरी से विगत 15 दिसम्बर को रात्रि समय करीबन पौने आठ बजे मोटर सायकल से अपने घर सारागांव जा रहा था। रास्ते में ग्राम कमरीद मेन रोड पिलारी नहर के पास करीबन साढ़े आठ बजे तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट कर बैग में रखे नगदी 50,000 रुपये को लूटकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 126 (2) , 206 , 351(3) , 309(6) , 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया था। गठित टीमों के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी दीपक कुमार कश्यप उर्फ पिन्टू निवासी गौद थाना जांजगीर को पकड़ा , जिसको हिरासत में लेकर डीएसपी श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर की रात्रि करीबन साढ़े आठ बजे अपने दोस्त के मोटर सायकल से चांपा से कमरीद पहुंचे। सुनसान जगह मेन रोड में एक मोटर सायकल चालक को रास्ता रोककर गाली- गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट कर बैग में रखे 50,000 रुपये को लूट लिये। उनके हिस्से में पंद्रह हजार रुपये मिला जिसमें से 12000 रुपये को खा-पीकर खर्च करना और शेष 3000 रूपये होना बताया जिसे जप्त कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल डिस्कवर को भी बरामद किया गया है। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी दीपक कुमार के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से सारागांव पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागांव , साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल , सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह सायबर सेल , एएसआई राजेश सिंह थाना सारागांव , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , विवेक सिंह , आरक्षक गिरीश कश्यप , प्रदीप दुबे , मोहम्मद शाहबाज , अर्जुन यादव , रोहित कहरा तथा थाना सारागांव स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
दीपक कुमार उर्फ पिंटू कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी - गौद , थाना - जांजगीर , जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.