पूर्व पिथौरा नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेश निषाद छत्तीसगढ़ वालीबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए।
छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर देवेश निषाद जी को बहुत बहुत बधाई। आज राजधानी रायपुर के ट्राइटन होटल में आज छत्तीसगढ़ के वालीबॉल संघ का चुनाव भारतीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद संजय सिंह जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।जिसमें महेश गागड़ा जी प्रदेश अध्यक्ष बने।उपाध्यक्ष के रूप में सत्येंद्र पाण्डेय,मो अकरम खान एवं देवेश निषाद जी का चयन किया गया। वही सचिव पद के लिए हेमप्रकाश नायक को चुना गया। यह चुनाव चार वर्ष में होता है। देवेश निषाद खेल जगत से जुड़े हुए व्यक्ति हैं हमेशा वह खेल को प्रोत्साहित करने के लिए आगे रहते हैं और स्वयं भी फुटबॉल बैडमिंटन वॉलीबॉल और क्रिकेट के माहिर खिलाड़ी हैं उन्होंने पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी से एम पीएड की डिग्री प्राप्त की है और पिथौरा के नवदीप खिलाड़ियों को फुटबॉल क्रिकेट बैडमिंटन के गुण सीखने हैं।उक्त पदाधिकारियों के चयन से पूरे प्रदेश के वालीबॉल से जुड़े खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है।सभी ने बधाई दिया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.