Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 2, 2025

वन नेशन वन राशन कार्ड : ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के निर्देश

 वन नेशन वन राशन कार्ड : ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के निर्देश




सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। 


रायपुर-केन्द्र सरकार के निर्देश वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में भी तेजी के साथ ई-केवाईसी कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य तेजी से किया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी, ई-पॉस उपकरण के माध्यम से पूरा किया जाना अनिवार्य है। वर्तमान में राज्य के कुल 2.71 करोड़ हितग्राहियों में से 2.33 करोड़ का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि 38 लाख का कार्य शेष है।


जिला एमसीबी के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुल 3 लाख 65 हजार 697 राशन कार्ड धारकों में से अब तक 3 लाख 02 हजार 935 का ई-केवाईसी पूर्ण कर लिया गया है। शेष 62 हजार 762 हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। जिले में ई-केवाईसी कार्य की प्रगति 81.39 प्रतिशत है, जो कि राज्य के औसत 84.76 प्रतिशत से कम है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने शत्-प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad