बीजापुर पत्रकार मुकेश चन्द्राकर के हत्यारों ने मानवता के सारी हदें पार की - हारुन मानिकपुरी ।
छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट।
छूरिया= छत्तीसगढ़ बीजापुर में बीते दिनों लापता स्थानीय पत्रकार मुकेश चन्द्राकार का शव पुलिस ने बरामद किया है। पत्रकार मुकेश चन्द्राकार की हत्या कर दी गई और बताया जा रहा है उसकी लाश स्थानीय ठेकेदार सुरेश चंद्राकर यार्ड में मौजूद सैप्टिक टैंक से बरामद की गई है। आरोप है कि ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर ने नये साल के पहले दिन सुनियोजित तरीके से पत्रकार मुकेश चन्द्राकार को अपने साथ यार्ड ले गया। इसके बाद अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पत्रकार मुकेश चन्द्राकार के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और शरीर पर धारदार हथियार से उसके शरीर को टूकडों में काटकर उसकी हत्या कर दी, हत्या के बाद पत्रकार मुकेश चन्द्राकार के शव को सेफ्टिक टैंक में फेंक दिया गया। जो अत्यंत ही निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ के प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने पत्रकार मुकेश चन्द्राकार को श्रद्धांजलि अर्पित कर उसके आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। और सरकार से मांग करते हुए कहा कि पत्रकार मुकेश चन्द्राकार के हत्या में शामिल सभी लोगों की संपत्ति कुर्क कर हत्यारों को फांसी की सजा देने एवं मृतक के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की मांग की है। ताकि ऐसी घटनाएं की पुनरावृत्ति न हो।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.