Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 8, 2025

शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल

 शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - इंडियन आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रूपये लेकर ठगी करने के आरोपी को गिधौरी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                              पुलिस  अधीक्षक कार्यालय से इस संबध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी सूरज पटेल द्वारा इंडियन आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर विगत 22 दिसम्बर 2022 को फोन-पे के माध्यम से 50,000 रूपये एवं मई 2023 में नगदी 150000 रूपये यानि कुल 200000 रूपये प्रार्थी से लिया गया था। नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी द्वारा पैसा वापस मांगने पर आरोपी द्वारा पैसा वापस नहीं दिया जा रहा था। प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 06/2025 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी सूरज पटेल को हिरासत में लिया गया , जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा इंडियन आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से अलग-अलग किस्त में कुल 200000 रूपये लेना स्वीकार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से गिधौरी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपी -


सूरज पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी -  ग्राम बलौदा (हसुवा) ,  थाना - गिधौरी , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad