Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 14, 2025

पिछले दो दिन से लापता था व्यक्ति, तालाब में तैरती मिली लाश

 भूपेन्द्र सिन्हा 


पिछले दो दिन से लापता था व्यक्ति, तालाब में तैरती मिली लाश



गरियाबंद :- राजिम क्षेत्र अन्तर्गत एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां तालाब में तैरती हुई एक लाश मिली है। यह घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सुरसाबांधा और श्यामनगर के बीच स्थित एक तालाब में सोमवार शाम को एक तैरती हुई लाश मिली। यह खबर जैसे ही गांव में फैली, लोगों की भीड़ जमा हो गई।


सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान ग्राम के ही कोटवार अनिल टांडिया के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिन से अपने घर से लापता था। परिजनों ने अनिल टांडिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को तालाब में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह मौत हत्या की हो सकती है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तनाव और शोक की स्थिति है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad