Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 14, 2025

आदरणीय श्री मीर अली मीर जी,श्री उत्तम तिवारी एवं श्री घनश्याम सोनी जी के हाथों सम्मान पत्र प्राप्त करते हुए तुलेश्वर कुमार सेन

 आदरणीय श्री मीर अली मीर जी,श्री उत्तम तिवारी एवं श्री घनश्याम सोनी जी के हाथों सम्मान पत्र प्राप्त करते हुए तुलेश्वर कुमार सेन




स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भोरमदेव साहित्य सृजन मंच कबीरधाम के तत्वावधान व घनश्याम सोनी के संयोजकत्व में साँई मंदिर कसारीडीह दुर्ग में, नवा बछर जोहार, सियान सम्मान और काव्यांजलि कार्यक्रम का बहुत सुन्दर आयोजन किया गया। प्रसिद्ध कलाकार रंगकर्मी फिल्म राईटर संवाद राईटर स्वर्गीय गिरवर दास मानिकपुरी जी को काव्यांजलि अर्पित की गई। दो सत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ हुई। खास पहुना उत्तम तिवारी छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देशक व संगीतकार, अरुण कुमार निगम वरिष्ठ साहित्यकार व संस्थापक छंद के छ, जनाब मीर अली मीर लोकप्रिय गीतकार, आलोक नारंग वरिष्ठ ग़ज़लकार, सूर्यकांत गुप्ता वरिष्ठ साहित्यकार, बलराम चंद्राकर वरिष्ठ गीतकार, घनश्याम सोनी वरिष्ठ साहित्यकार और स्व. गिरवरदास मानिकपुरी जी की धर्मपत्नी श्रीमती रेखाबाई मानिकपुरी ने मिलकर स्व. गिरवरदास मानिकपुरी के तैलचित्र में माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। उपस्थित कला और साहित्य साधकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. मानिकपुरी जी की स्मृतियों को याद किया।


स्वागत अभिनंदन के पश्चात मंच के अध्यक्ष कुंजबिहारी साहू ने भोरमदेव साहित्य सृजन मंच का परिचय कराते हुए स्वागत उद्बोधन दिया तथा गिरवर दास मानिकपुरी जी की स्मृतियों को याद किया।अरुण कुमार निगम ने गिरवर दास मानिकपुरी को याद करते हुए कहा- बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो मिलते हैं तो उम्र अनुभव और लोकप्रियता का अंतर नहीं रह जाता, स्व. मानिकपुरी जी उन्ही मूर्धन्य व्यक्तित्वों में से थे। उत्तम तिवारी ने बताया कि मानिकपुरी जी के साथ उनके परिवार का संबंध बिल्कुल घरेलू है, उनके लिखे सौ से भी अधिक गानों को उन्होंने संगीतबद्ध किया है। शायर आलोक नारंग ने स्व. मानिकपुरी को याद करते हुए कैफी आजमी के शेर कहे- रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई। जब जनाब मीर अली मीर ने अपने गीतों के माध्यम से स्व. मानिकपुरी जी की स्मृतियों को याद किया तो श्रीमती रेखाबाई मानिकपुरी की आंखों के बाँध छलक पड़े। घनश्याम सोनी ने सौ-एक सौ बीस किलोमीटर दूर से आकर दुर्ग में कार्यक्रम करने के लिए भोरमदेव साहित्य सृजन मंच का आभार जताया और अपनी स्मृतियों को साझा किया। सुखदेव सिंह अहिलेश्वर ने भावांजलि के शब्द कहे- गिरवर जी के गुँथे शब्द माला अड़बड़ ममहावत हावय, चित्रगुप्त पखवरिया होगे पढ़-पढ़ के सुख पावत हावय। वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत गुप्ता, बलराम चंद्राकर, ममता साहू, राजकुमार मसखरे, मिनेश कुमार साहू, और ज्ञानूदास मानिकपुरी ने भी अपनी स्मृतियों को साझा किया।

 

कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम सत्र में उपस्थित कवियों ईश्वर साहू बंधी, सुखदेव सिंह अहिलेश्वर, यशपाल जंघेल, गायत्री श्रीवास अभिलाषा, मिनेश कुमार साहू, बैकुंठ महानंद, टीकाराम देशमुख, टी.आर. कोसरिया, दौलत राम साहू, चंपा साहू, राजनारायण श्रीवास्तव, बोधन सिंह चंदेल, चिंताराम धुर्वे, शिवप्रसाद साहू, आनंद मरकाम, चिंताराम पटेल, अनिल राय, पी.के. कमाल, अश्वनी कोसरे, देवचरण ध्रुव, संजय कुमार साहू, रितेश साहू, अमृतदास साहू, ज्ञानूदास मानिकपुरी, हेमसिंग  साहू, राजकुमार मसखरे, तुलेश्वर सेन, रामकुमार साहू, लोकेश मानिकपुरी, संगीता मानिकपुरी, ममता साहू, धर्मेंद्र डहरवाल, पवन साहू और घनश्याम कुर्रे ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र का संचालन हेमसिंग साहू मास्टर और अश्वनी कोसरे रहँगिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन ज्ञानूदास मानिकपुरी ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad