Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 11, 2025

लाल बहादुर नगर, राजनांदगांव जिला जो हाल ही में नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में आया है में आज पहली बार नगर पंचायत के अध्यक्ष और 15 वार्ड पार्षदों का चुनाव हो रहा है।

 राजनांदगांव 


लाल बहादुर नगर, राजनांदगांव जिला जो हाल ही में नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में आया है 



में आज पहली बार नगर पंचायत के अध्यक्ष और 15 वार्ड पार्षदों का चुनाव हो रहा है।


छत्तीसगढ़ः लाल बहादुर नगर, राजनांदगांव जिला, जो हाल ही में नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में आया है, में आज पहली बार नगर पंचायत के अध्यक्ष और 15 वार्ड पार्षदों का चुनाव हो रहा है। यह चुनाव नगर पंचायत के नए गठन के बाद हो रहे हैं, और इस चुनाव में कुल 3500 वोटरों ने अपने मताधिकार का उपयोग करना है। सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मतदान केंद्र क्रमांक 03 में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण कुछ देर मतदान प्रभावित हुआ। इसके बाद मशीन को ठीक किया गया और मतदान फिर से सुचारू रूप से जारी हो सका। यह चुनाव खास इसलिए है क्योंकि यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने एक ही परिवार के दो भाइयों को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, दो निर्दलीय उम्मीदवार भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। कुल मिलाकर, अध्यक्ष पद के लिए चार प्रमुख प्रत्याशी हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज सुबह 11 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदान की स्थिति उत्साहजनक रही। बूथ क्रमांक 01 और 02 में लगभग 50% मतदान हुआ, जबकि बूथ क्रमांक 03 में 60%, बूथ क्रमांक 05 में 48%, बूथ क्रमांक 08 में 90%, और बूथ क्रमांक 10 में 50% मतदान हो चुका था। औसतन सभी 15 वार्डों में 35% से 40% तक मतदान हो चुका था। स्थानीय प्रशासन ने बुजुर्गों और विकलांगों के लिए विशेष व्यवस्था की है, जिसमें वाहन और व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस चुनाव में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लाल बहादुर नगर में हो रहे इस पहले नगर पंचायत चुनाव के परिणामों का आपका अपना नोबल ढीमर।




सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad