गंज बासौदा विदिशा मध्यप्रदेश
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का 66 व जन्मदिन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
आज - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपना 66 वां। जन्म दिन माना रहे हैं इस उपलक्ष्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी एवं X पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के कर्मठ नेता और सरकार में मेरे सहयोगी शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देश की कृषि और किसान भाइयों के कल्याण के साथ गांव के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं आरोग्य पूर्ण जीवन की कामना करता हूं
इस उपलक्ष में नगर गंजबासौदा के कार्यकर्ताओं में बढ़ा ही उत्साह देखने को मिला
कार्यकर्ता अपने विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष के साथ अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किये एवं केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की
इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र रघुवंशी जिला पंचायत सदस्य गायत्री रघुवंशी एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता महिला कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ देखे गए।
खिलान सिंह प्रजापति सी एन आई न्यूज जिला ब्यूरो गंजबासौदा विदिशा मध्यप्रदेश।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.