भूपेन्द्र सिन्हा
जिला पंचायत पर बीजेपी का कब्जा, जिला अध्यक्ष बने गौरीशंकर कश्यप, व लालिमा ठाकुर बनी उपाध्यक्ष।
गरियाबंद :- बीते दिनों त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे जिला पंचायत गरियाबंद में कुल 11 सीटों में से 8 सदस्यों के साथ पहली बार पूर्ण बहुमत से भाजपा को जीत हासिल हुआ, वही आज गरियाबंद जिला पंचायत पर भी अब पूरा कंट्रोल भाजपा का होगा, वही भाजपा समर्थित गौरी शंकर कश्यप निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, एवं लालिमा ठाकुर उपाध्यक्ष चुनी गईं हैं, अध्यक्ष का पद एसी केटेगिरी के लिए आरक्षित था, इस वर्ग से चुनाव जीत कर जिला पंचायत सदस्य बनने वाले दोनों सदस्य भाजपा के ही थे, वही पार्टी के लोगों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.