Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 15, 2025

नगर सहित ग्रामीण अंचलो में रंगो का पर्व होली हर्षोंउल्लास व धुमधाम पूर्वक मनाया गया

 नगर सहित ग्रामीण अंचलो में रंगो का पर्व होली हर्षोंउल्लास व धुमधाम  पूर्वक मनाया गया 



 अजय नेताम / तिल्दा-नेवरा  भाई चारे सौहाद्ध प्रेम क प्रतिक रंगो का महापर्व होली नगर सहित ग्रामीण अंचलो में धुमधाम व हर्षोंउल्लास पूर्वक मनाया गया । होलिका दहन के दिन महिला, पुरूषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिथी व मुहुर्त के अनुसार देर रात्रि 11.30 बजे के पश्चात होलिका दहन विधी विधान पूर्वक किया गया ।  हिंदू संस्कृति का पर्व होली का त्योहार पुरे खुमार पर है ।




 नगर सहित पुरे अंचलों  में होलिका दहन‌ का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया । रायपुर जिला के तिल्दा-नेवरा सहित ग्रामीण अंचलो में जगह जगह होली पर्व के पूर्व देर रात होलिका दहन किया गया जिनमें महिला पुरूषो ने‌ भाग लिया । नगर के मुख्य मुख्य चौक चौराहों में कही नगाड़े की थाप की गूंज सुनाई दिया तो कहीं कहीं पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से होली उत्सव का आनंद लेते लोग दिखाई दिये । हालांकि पुलिस प्रशासन तेज आवाज  में चलित ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी लगाया था । पुलिस  प्रशासन के गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोगों  ने होलिका दहन किया ‌। वहीं। पर  होलिका दहन के मुहुर्त का इंतिजार करते लोगों ने रतजगा किया । चुंकि मुहुर्त के अनुसार भद्रा  के वजह से होलिका दहन रात्रि 11.30 बजे के पश्चात  शुभ माना गया  । होलिका दहन के पश्चात रंग गुलाल के माध्यम से एक दुसरे को रंगों का त्योहार होली पर्व की बधाई दी गई । तिल्दा-नेवरा के सासाहोली में  , श्री दुर्गा मंच सामुदायिक भवन एवं अन्य जगहो पर भी होलिका दहन  पुरे विधि विधान  पूर्वक किया गया ,आपसी भाईचारा व सौहार्द का पर्व होली पर लोगों ने एक दुसरे के मध्य खुशियां बांटी ।वहीं दुसरे दिन रंग उत्सव के पर्व होली को पारंपरिक रूप से मनाया गया । तिल्दा-नेवरा नगर में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाया गया ,वहीं पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखे , पुलिस की पेट्रोलिंग ब्यवस्था को सराहनीय रहा जिसके चलते यह पर्व शांतिपूर्ण रहा । पुलिस प्रशासन ने रमजान व होली पर्व के मद्देनजर कुछ गाइडलाइंस भी जारी किया था ,जिसे क्षेत्रवासियों व पुलिस प्रशासन द्वारा अमल करने का सार्थक प्रयास किया गया ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad