Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 15, 2025

जांजगीर-चांपा में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत, पैर फिसलने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

 जिला - जांजगीर चाँम्पा 



विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट 



 जांजगीर-चांपा में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत, पैर फिसलने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी



 जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भडेसर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध बुधराम यादव की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शौच के लिए जाते समय उनका पैर फिसल गया और सिर के बल गिरने से उनकी मौत हो गई। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।


शनिवार सुबह जब ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति का सिर पानी में डूबा हुआ है। तुरंत ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बुधराम यादव के रूप में हुई।


घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


परिजनों के अनुसार, बुधराम यादव रोजाना सुबह 4 बजे उठकर शौच के लिए जाया करते थे। आज भी वह टॉर्च लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सुबह जब ग्रामीणों ने शव तालाब किनारे देखा,तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad