Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 15, 2025

ग्राम बहेसर में धूमधाम से मनाई गई होली जमकर उड़े रंग और गुलाल ------------------------- गांव से लेकर गली गली तक दिखी युवाओं में उमंग

 ग्राम बहेसर में धूमधाम से मनाई गई होली जमकर उड़े रंग और गुलाल




गांव से लेकर गली गली तक दिखी युवाओं में उमंग   


 तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट 


तिल्दा नेवरा :- ग्राम बहेसर में गुरुवार को होलिका दहन धूमधाम से मनाया गया, और अपने संस्कृतिक का झलक बरकरार रखने के लिए ग्राम बहेसर के युवा आए सामने व युवाओं द्वारा रात्रि में फाग गीत के साथ थिरकते दिखे युवा, और दूसरे दिन रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को पूरे तिल्दा नेवरा  क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे। गुरुवार को पूरे तिल्दा क्षेत्र में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। व बहेसर में होली शांतिपूर्ण व्यवस्था से रहीं। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी।और प्रशासन की ओर से तिल्दा नेवरा थाना से भी बहेसर के  गली गली में पट्रोलिंग गाड़ी घूम रहे थे,और शान्तिपूर्ण से होली शान्तिपूर्ण से मनाया गया, क्षेत्र में होली की उमंग गुरुवार से ही दिखने लगा था।  गुरुवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो शुक्रवार की सुबह से ही दिखने लगी थी। होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। शुक्रवार की सुबह मौसम में ठंडापन था, लेकिन यह ठंडापन बच्चों के उत्साह को रोकने में विफल रहा। यहीं हाल आमजनों का भी रहा। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होलियाना मुड़ में नजर आ रहा था। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। गली मोहल्ले पर आने जाने वाले को रंगो से सरोबार करना था ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad