हथबंध में दिलीप यादव बने न्यू निर्विरोध उपसरपंच
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
बलौदाबाजार जिला के सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत हतबंध मे उपसरपंच पद के चुनाव में दिलीप यादव उपसरपंच निर्वाचित हुए। उपसरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी दिलीप यादव, मूलचंद टंडन चुनाव मैदान में थे। दिलीप यादव को 9 मत मिले तथा मूलचंद टंडन को 8 मत मिले, एक मत निरस्त हुआ, इस प्रकार पीठासीन अधिकारी धनेश्वर प्रसाद वर्मा ने दिलीप यादव को उपसरपंच घोषित किया परिणाम घोषित होते ही ग्राम वासियों ने बधाईयां दी और उनके नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य होने की उम्मीद जताई जीत के बाद दिलीप यादव ने अपने समर्थकों एवं अपने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा वे हमेशा गांव के विकास एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे उल्लेखनीय है कि दिलीप यादव पिछले चार कार्यकाल से लगातार चार बार पंच पद पर निर्वाचित हुए हैं और इस बार उपसरपंच का चुनाव भी जीते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.