Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 15, 2025

होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

 राजनांदगांव



होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । 





थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।


आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू किया बरामद।


आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया जेल। 

आरोपी के विरूद्व थाना बसंतपुर पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज है। 





होली पर्व के दौरान मोहल्ले में परिशांति भंग करने वाले अनावेदक के विरूद्व प्रतिबंधात्मक धाराओ  के तहत् कार्यवाही कर जेल भेजा गया। 


नाम आरोपी - सूर्यकांत गोड उर्फ दादू पिता लक्ष्मण गोंड उम्र 28 साल निवासी सागरपारा बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।  

नाम अनावेदक:-  लल्लू पांडे पिता ज्ञानू पांडे निवासी सारथी पारा राजनंदगांव।


घटना का संक्षिप्त विवरण:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग (भा0पु0से0) के कुशल मार्गदर्शन पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देश पर होली पर्व के दौरान, होली शांतिपूर्ण एवं सौहर्दपूर्ण मनाये जाने हेतु अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विशेष अभियान के तहत दिनांक 15.03.2025 को जरिये मोबाईल सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति होम्यो पैथिक कार्यालय सागरपारा राजनांदगांव के पास हाथ में धारदार चाकू रखकर आने जाने वाले आम जनता को डरा धमका रहा है, कि सूचना पर मौके पर पहुॅचकर आरोपी सूर्यकांत गोड  उर्फ दादू पिता लक्ष्मण गोंड उम्र 28 साल निवासी सागरपारा राजनांदगांव थाना बसंतपुर को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया , जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।

इसी प्रकार मोहल्ले में शांति भंग करने वाले अनावेदक लल्लू पाण्डे पिता ज्ञानू पाण्डे उम्र 24 साल निवासी चौखडियापारा राजनांदगांव थाना बसंतपुर के विरूद्व प्रतिबंधात्क धाराओ के के तहत् कार्यवाही आरोपी एवं अनोवदक को माननीय न्याललय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय से आरोपी एवं अनावेदक को जेल वारंट प्राप्त होने  उपरान्त जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।  

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, सउनि. गोवर्धन देशमुख, डेमिन साहू, दीपक जयसवाल,  आरक्षक कुश बघेल, अशीष मानिकपुरी ,अतहर अली ,रूपेंद्र वर्मा , राजेश बन्देश्वर की सराहनीय भूमिका रही।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad