Cni News अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व गृह मंत्री मा. श्री प्रदीपसिंह जाडेजा साहब एवं विधायक मान. श्री बाबूसिंह जादव साहब के मार्गदर्शन में रामोल हाथीजन वार्ड में
पैदल मार्च के रूप में एक रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, शक्तिकेन्द्र प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
उधर खेड़ा संसद एवं पूर्व संचार राज्य मंत्री श्री देवू सिंह चौहान ने आज अपने नडियाद स्थित निवास पर भाजपा ध्वज फहरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामना दी।
इस अवसर पर मफ़त भाई परमार ने कविता पाठ किया
कभी थे अकेले हुए आज इतने
नही तब डरे तो भला अब डरेंगे,
विरोधों के सागर में चट्टान है हम
जो टकराएंगे मौत अपनी मरेंगे,
लिया हाथ में ध्वज कभी न झुकेगा
कदम बढ रहा है कभी न रुकेगा,
न सूरज के सम्मुख अंधेरा टिकेगा
निडर है सभी हम अमर है सभी हम,
के सर पर हमारे वरदहस्त करता
गगन में लहरता है भगवा हमारा ॥






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.