राजनांदगांव
विधायक दलेश्वर साहू को साकेत स्मारिका एवं पुरखा के सुरता भेंट।
डोंगरगढ़ -डोंगरगांव के विधायक, कला , साहित्य ,संस्कृति के संरक्षक दलेश्वर साहू जी को उनके निज निवास आलीवारा पहुंच कर साकेत साहित्य परिषद सुरगी द्वारा प्रकाशित साकेत रजत जयंती स्मारिका -2024 और साकेत साहित्य परिषद सुरगी एवं पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा, छुरिया के संयोजक ओमप्रकाश साहू अंकुर ने अपनी गद्य कृति "पुरखा के सुरता" की प्रति भेंट की। पुरखा के सुरता को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने प्रकाशित किया है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में इसका विमोचन किया था। अंकुर की यह किताब लोक कलाकारों, समाज सुधारक,
एवं साहित्यकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व केंद्रित है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश साहू अंकुर, अध्यक्ष,साकेत साहित्य परिषद सुरगी, लखन लाल साहू लहर पूर्व अध्यक्ष, सहसचिव डोहर दास साहू की उपस्थिति रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.