Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 12, 2025

चौकी पोड़ी थाना बोड़ला पुलिस द्वारा दो महिला गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ़्तार कर 370 ग्राम गांजा बरामद

 जिला कबीरधाम

दिनांक 12.05.2025


चौकी पोड़ी थाना बोड़ला पुलिस द्वारा दो महिला गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ़्तार कर 370 ग्राम गांजा बरामद



पुलिस अधीक्षक  श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी श्री विमल लावनिया के नेतृत्व में दिनांक 11.05.2025 को कार्यवाही की गई।


विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं नेउरगांव तिराहा, कॉलोनी पारा पोड़ी क्षेत्र में घूम-घूमकर गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दोनों संदेहियों को पकड़ा गया।


गिरफ्तार आरोपी महिलाएं:


1. हलिमा बी पति स्व. बशीर मोहम्मद, उम्र 52 वर्ष

2. परवीन पति स्व. ईजराइल मोहम्मद, उम्र 32 वर्ष

   (निवासी – वार्ड क्रमांक 08, कुम्हार पारा, पोड़ी, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम)


तलाशी के दौरान हलिमा बी के पास से काले रंग के बैग में 370 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) की कुल 81 पुड़िया बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा को घूम-घूमकर बिक्री करने की बात स्वीकार की।


आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


उक्त कार्रवाई में सउनि संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक लवकेश खरे, आरक्षक जीवन पटेल, रामविलास आडिले, बद्री बांधेकर तथा महिला आरक्षक हुलसी चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad