Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 8, 2025

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से सुक्कल बैगा की पत्नी को मिली एक लाख रूपए की सहायता दुख की घड़ी में राहत और आशा का संदेश बनी सरकार की संवेदनशील पहल

 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से सुक्कल बैगा की पत्नी को मिली एक लाख रूपए की सहायता



दुख की घड़ी में राहत और आशा का संदेश बनी सरकार की संवेदनशील पहल


कवर्धा, 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से ग्राम पंचायत बांटीपथरा के आश्रित ग्राम छिंदपुर निवासी स्वर्गीय सुक्कल बैगा के परिवार को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रूप सिंह धुर्वे, श्री मोहन धुर्वे, श्री मोती बैगा, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी और श्री बिहारी बैगा ग्राम छिंदपुर पहुंचे। उन्होंने मृतक के घर जाकर उसकी पत्नी श्रीमती सुन्दरी बैगा से भेंट की और गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर श्री साहू और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सुन्दरी बैगा को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा स्वीकृत सहायता राशि का चेक सौंपा।इस दौरान ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा और प्रशासन के प्रति आभार जताया और कहा कि कठिन समय में मिली इस मदद से उन्हें नया हौसला मिला है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने बताया कि जैसे ही उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को सुक्कल बैगा के निधन की जानकारी मिली, उन्होंने मानवीय संवेदना के साथ परिवार की स्थिति को समझते हुए आर्थिक सहायता का निर्णय लिया। यह सहयोग न केवल मृतक परिवार को राहत देगा, बल्कि यह सरकार की संवेदनशीलता का भी प्रतीक बन रहा है। उन्होंने कहा कि दुखद परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों के साथ उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा हमेशा खड़े रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा न केवल जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि मानवीय मूल्यों से प्रेरित एक संवेदनशील जनसेवक भी हैं। वे हर पीड़ित और जरूरतमंद नागरिक की समस्या को व्यक्तिगत रूप से गंभीरता से लेते हैं और त्वरित सहायता सुनिश्चित करते हैं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सुक्कल बैगा के निधन के बाद जिस तत्परता से उन्होंने परिवार के लिए राहत राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि एक अभिभावक के रूप में हमेशा परिवार के बीच रहेंगे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad