Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 8, 2025

विकासखंड छुरा के ग्राम मुड़ागांव में समाधान शिविर का हुआ आयोजन हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित राजिम विधायक ने ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

 भूपेन्द्र सिन्हा 


विकासखंड छुरा के ग्राम मुड़ागांव में समाधान शिविर का हुआ आयोजन 



हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित


राजिम विधायक ने ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ


गरियाबंद :- सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ागांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।




 जहां भारी संख्या में मुड़ागांव सहित आसपास गांव के लोगों ने भी उपस्थित होकर अपने - अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिविर में राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।





 शिविर में जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम  एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने शामिल होकर लोगों को विभागीय योजनाओं एवं उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी। विधायक साहू ने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर लोगों को लाभान्वित किये जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। 




साथ ही शिविर में मौजूद लोगों को जल संरक्षण के संबंध में जागरूक करते हुए जल शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों को जल के बचाव के लिए कार्य करते हुए फसल परिवर्तन एवं जल संरक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया।

शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, किसान किताब, कृषि बीज, मछली जाल आदि से लोगों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान विधायक श्री साहू ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्न प्रासन्न एवं गर्भवती माताओं को गोद भराई की रस्म अदा की। इस दौरान शिविर में , स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारीगण व कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।


  शिविर में विधायक साहू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। साथ ही उनके सभी समस्याओं का निराकरण भी हो। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसके अगले चरण में समाधान शिविरों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसके तहत लोगों की समस्याओं का यथा संभव निराकरण भी किया जा रहा है। जिससे लोगों को उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी उनके गांव के पास ही शिविर लगाकर दी जा रही है। विधायक ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें गांव, गरीब, किसान की प्रगति और खुशहाली के लिए सतत् कार्य कर रही हैं। उन्हें विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास, जल जीवन मिशन के तहत घर पहुंच पानी, बिजली, सड़क, अस्पताल, स्कूल एवं विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad