Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 8, 2025

आखिरी प्रयास में सफल होने वाली आईएएस प्रियंका गोयल की सक्सेस स्टोरी खूबसूरती में भी किसी मॉडल से कम नहीं

 आखिरी प्रयास में सफल होने वाली आईएएस प्रियंका गोयल की सक्सेस स्टोरी



खूबसूरती में भी किसी मॉडल से कम नहीं


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


नई दिल्ली  - सफलता की कहानी (सक्सेस स्टोरी) वह यात्रा है जिसमें कोई व्यक्ति अपने जीवन में कठिनाईयों , संघर्षों और असफलताओं का सामना करते हुये अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है। यह कहानी प्रेरणा , संघर्ष , मेहनत और आत्मविश्वास पर आधारित होती है , जो दूसरों को भी प्रेरित करती है कि वे किसी भी परिस्थिति में हार ना मानें। लगातार पांच बार असफलता मिलने पर भी हार ना मानते हुये छठवीं और अंतिम प्रयास में प्रियंका गोयल को यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल हुई। यूपीएससी में उनका छठवां सफर सभी विद्यार्थियों के लिये एक मिशाल है जो यह सीख देता है कि अगर हम हार नहीं मानते और मेहनत करना जारी रखते हैं , तो एक दिन सफलता हमारी कदम चूम लेती है।आज हम आपको ऐसी आईएएस अधिकारी प्रियंका गोयल के बारे में बताने जा रहे हैं , जिसने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की है। प्रियंका गोयल के लिये यूपीएससी का सफर मुश्किलों से भरा रहा , लेकिन इस दौरान भी वह हार ना मानते हुये अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहीं। वह अपने सपने को लेकर बहुत स्पष्ट थीं और उनके लिये सिर्फ मंजिल मायने रखती थी , आगे का कठिन रास्ता नहीं। प्रियंका गोयल दिल्ली की रहने वाली हैं , इन्होंने पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल से बारहवीं तक की पढ़ाई की और इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के केशव महाविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद प्रियंका ने सरकारी नौकरी के लिये यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। प्रियंका गोयल ने यूपीएससी परीक्षा के लिये कुल छह प्रयास किये , अगर वह यूपीएससी 2022 में असफल हो जातीं , तो उनका सरकारी अधिकारी बनने का सपना अधूरा रह जाता। प्रियंका गोयल ने अपने दिये इंटरव्यू में बताया कि यूपीएससी परीक्षा का उनका सफर बहुत कठिन था , उन्हें यह भी नहीं पता था कि वह कभी सफल होंगी या नहीं। यूपीएससी परीक्षा के पहले प्रयास में प्रियंका गोयल को सिलेबस की सही जानकारी नहीं थी , ऐसे में वह प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाईं। दूसरे प्रयास में वह 0.7 अंकों से कट-ऑफ लिस्ट में जगह बनाने से चूक गईं , सफलता इनके नजदीक से गुजरी लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। तीसरे प्रयास में वह यूपीएससी मेन्स परीक्षा में फेल हो गईं। चौथे प्रयास में वह सीएसएटी में पिछड़ गईं। पांचवें प्रयास में कोविड काल में उनकी मां के फेफड़े अस्सी प्रतिशत खराब हो गये , इस कारण इस प्रयास में भी वह प्रीलिम्स पास नहीं कर पाईं। चार बार तो वह प्रारंभिक परीक्षा ही पास नहीं कर पाईं , लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और तैयारी करती रही। आखिरकार अपने छठे और आखिरी प्रयास में प्रियंका गोयल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में वर्ष 2022 में ऑल इंडिया रैंक 369 प्राप्त कर सफलता हासिल की। प्रियंका गोयल के वैकल्पिक विषयों और कुल अंकों की बात करें तो उन्होंने लोक प्रशासन में 292 अंक प्राप्त किये। कुल 965 अंक हासिल किये , जिसमें इंटरव्यू के 193 अंक शामिल हैं। इनके संघर्ष और मेहनत की कहानी सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध है। शैक्षणिक उपलब्धियों के अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव और लोकप्रिय हैं , इंस्टाग्राम सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर इनके बहुत अधिक फालोअर हैं - जहॉँ अक्सरअपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। खूबसूरती में भी ये किसी मॉडल से कम नहीं हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad