लोकेशन विदिशा
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खेल शिक्षक चयन परीक्षा अभ्यर्थियों ने खेल मंत्री को दिया ज्ञापन।
-
खिलान सिंह प्रजापति।
खेल शिक्षक भर्ती का पद वृद्धि कर चयन परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग।19 वर्षों के बाद अप्रैल माह में हुई थी चयन परीक्षा।गजट में दिखाएं पद, विज्ञापन में कम पदों पर हो रही भर्ती प्रक्रिया का विरोध।मध्य प्रदेश में बगैर खेल शिक्षकों के मनाया जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खेल डिग्रीधारियों ने बताया खानापूर्ति।विदिशा। पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन बेरोजगार खेल डिग्री धारियों ने सहकारिता,खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि योग भी शारीरिक शिक्षा विषय का एक हिस्सा है। मध्य प्रदेश में बगैर खेल शिक्षकों के इस प्रकार के आयोजन खानापूर्ति ही नजर आ रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारीरिक शिक्षा विषय को नई शिक्षा नीति में महत्वपूर्ण स्थान दिया है उसके बावजूद भी 19 वर्षों बाद हो रही खेल शिक्षक की भर्ती का परिणाम घोषित नहीं किया गया। वहीं गजट में प्रदर्शित पदों के अनुसार भी भर्ती विज्ञापन में पद प्रदर्शित नहीं किए गए जिसको लेकर चयन परीक्षा अभ्यर्थियों ने पद वृद्धि कर परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है। बीपीएड संघ प्रदेश संगठन मंत्री पंकज भार्गव ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे स्लोगन केवल बगैर खेल शिक्षक के खानापूर्ति ही नजर आ रहे हैं। हम लोगों की एक सूत्रीय मांग है कि पद वृद्धि कर जल्द से जल्द परिणाम घोषित कर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.