Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 23, 2025

4 अगस्त को धर्म नगरी कवर्धा में निकलेगी बाबा महाकाल जी की भव्य पालकी यात्रा सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय" राष्ट्रकल्याण, गौ रक्षा, धार्मिक प्रसार के संकल्पओं को लेकर निकलेगी यात्रा

 4 अगस्त को धर्म नगरी कवर्धा में निकलेगी बाबा महाकाल जी की भव्य पालकी यात्रा



सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय" राष्ट्रकल्याण, गौ रक्षा, धार्मिक प्रसार के संकल्पओं को लेकर निकलेगी यात्रा


परमाराध्य ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रि: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज 1008 जी के आशीर्वाद से धर्म नगरी कवर्धा में विगत 03 वर्षो के अनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार 04 अगस्त को उज्जैन के तर्ज पर हर हर शंकर जय जय शंकर सेवा समिति के द्वारा बाबा महाकाल जी की पालकी शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी जिसका 



समापन अंबेडकर चौक में भस्म आरती एवं शाही आरती प्रसाद वितरण कर किया जाएगा इस हेतु प्रथम निमंत्रण के रूप में बूढ़ा महादेव जानकी रमण प्रभु देवालय विंध्यवासिनी मंदिर माँ महामाया मंदिर एवं खेड़ापति हनुमान जी मंदिर राज राजेश्वरी काली माता मंदिर के साथ अन्य मन्दिरो में नियंत्रण दिया गया यह आयोजन पूरा कवर्धा जिला वासियों के लिये सामूहिक आयोजन है,

मुख्य आयोजक उमंग पांडेय ने बताया आयोजन के तैयारी का शुभारंभ करते हुए प्रथम निमंत्रण मंदिर देवालय के पश्चात अब समस्त सनातनियो तक हमारी टीम पहुँचेगी एवम ऐतिहासिक पालकी यात्रा का साक्षी बनने हेतु उन्हें आमंत्रित किया जाएगा....

आगे बताते हुए मुख्य आयोजक सौरभ शर्मा ने कहा की श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री चंद्रप्रकाश उपाध्याय जी एवम छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा जी रायपुर सांसद सम्मानीय बृजमोहन अग्रवाल जी एवम राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय जी द्वारा भस्म आरती एवम महाआरती कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा मुख्य पुजारी के रूप में विश्वप्रकाश उपाध्याय एवम दुर्गेश पाण्डेय जी का सहयोग रहता है.....साथ ही अन्य मंदिर समिति, समाज प्रमुख,आयोजनकर्ताओ का समूह, महिला समूह, सभी जाति वर्ग के लोग इस आयोजन मे सम्मिलित होते है,इस भव्य आयोजन में सैकड़ो युवाओं के द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है, आयोजन मे पालकी यात्रा, धुमाल, भव्य झांकी, भजन कीर्तन रथ निकलेगी जिसमे पाटेश्वर धाम से बालकदास जी महराज रहेंगे,

आयोजको में उमंग पाण्डेय सौरभ शर्मा  पुरुषोत्तम झारिया गजेंद्र झारिया गजेन्द्र पाठक शिवशंकर भलावी उदय मानिकपुरी शिवेन्द्र निषाद रितिक झारिया रवि झारिया रोमी तुषार समीर झारिया  दिलेश्वर ठाकुर  दीपक निषाद उदित शर्मा विवेक दुबे सोनू मानिकपुरी शुभम तिवारी  सूर्यकांत महोबिया दीपेश कुंभकार गोपाल ठाकुर संदीप गुप्ता आयुष वर्मा आर्यन ठाकुर संजय मिश्रा कुश साहू  युवराज चंदेल विद्या गंधर्व टुकटुक धावलकर आशी गुप्ता  सिमरन ठाकुर  विंध्या ठाकुर पायल पन्द्राम स्नेहा धावलकर निशा गंधर्व पायल राजपूत निशा गुप्ता पूर्णिमा सिन्हा संजना झारिया शानू यादव माही अग्रवाल दीप्ती निर्मलकर वंशिका यादव कावेरी भारद्वाज नीलिमा पाण्डेय रामेश्वरी भारद्वाज जागृति गंगवार महिलाओं में ज्योति केशरवानी अनूपा गुप्ता लक्ष्मी वानखेड़े संगीता ठाकुर ललिता साहू अनिता धुर्वे रेखा यादव चंदा यादव मीरा यादव नीलेश यादव सभी सदस्य गण है......

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad