पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS
शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
खबर पखांजूर से जहां निखिल भारतीय बंगाली समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तमाम बंगाली समाज के शीर्ष नेता ने कहा कि कुछ दिन पहले
दिनांक 21/06/2025 को कन्हाईया लाला उसेण्डी द्वारा कांकेर में प्रेस कांफ्रेस कर बंगाली समाज को अपमानित करने के उद्देश्य से बंगालीयों को क्रीमिनल है जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुये अनेक तथ्य हीन व भ्रामक जानकारी प्रेस कांफ्रेस में देकर समुचे बांगाली समाज को अपमानित व नीचा दिखाने का काम उनके द्वारा किया गया,
जिससे प्रदेश भर में बंग समाज के लोग स्वयं को अपमानित महसुस कर रहे है।इस घटना उपरान्त दोनों समाज के बीच सामाजिक सदभावना खराब होने की पूर्ण आशंका है, इस तरह की घटना से भविष्य में सामाजिक सदभावना खराब होती है तो संबंधीत व्यक्ति के द्वारा उकसाये जानेवाले बयान मुख्य कारण होगा। जिसको लेकर आज बंगाली समाज प्रेस वार्ता के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पखांजूर में जाकर कन्हैया लाला के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने विरुद्ध ज्ञापन सौंपा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.