आने वाली पीढ़ी के लिये तोहफा है पौधारोपण - निरीक्षक लखेश केंवट
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार भाटापारा - आने वाले मानसून को देखते हुये पुलिस थाने के वातावरण को शुद्ध एवं ताप नियंत्रित रखने के मद्देनजर भाटापारा ग्रामीण थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट के कुशल मार्गदर्शन में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे स्टाफ के द्वारा आम , अमरूद , जामुन, नीम , कदम , करन , बेर ,नीबू जैसे फलदार एवं छायादार चालीस नग वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण कार्य को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रभावित होकर पर्यावरण प्रेमी थाना प्रभारी ने अपने थाना परिसर में स्टाफ के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने चर्चा करते हुये अरविन्द तिवारी से कहा कि पेंड प्रकृति की अनुपम देन है , इनके रहने से ही जलवायु स्वच्छ और वातावरण शुद्ध होती है। पेंड़-पौधों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नही है। पौधारोपण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है , पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य के निर्माण में योगदान देना है। सरकारी परिसर के साथ-साथ निजी स्थानों में भी पौधरोपण किया जाना चाहिये। आज हमने जो पौधारोपण किया है वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिये तोहफा होगा। ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने आमजनता से भी पौधा लगाने की आह्वान करते हुये कहा कि पौधारोपण के लिये सिर्फ खाना पूर्ति नहीं होनी चाहिये बल्कि इसे ईमानदारी से पूरा करने की आवश्यकता है। पौधारोपण सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिये बल्कि यह निजी जीवन में भी उतरना चाहिये। पेड़ों की कटाई और पोधरोपण के प्रति उदासीनता से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ रहा है। आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल देना है तो पौधरोपण को जीवन में प्राथमिकता देना ही होगा। इस अवसर पर निरीक्षक लखेश केवट , प्रधान आरक्षक उमेश बरैहा , आरक्षक देवी लाल , राजकुमार केंवट , राजेंद्र साह और गणपत लहरे उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.