जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने सी.सी रोड निर्माण कार्य का की निरक्षण
सीएन आई रिपोर्टर -विजय निषाद
छुरिया - राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान अचानक ग्राम पंडरीपथरा में 3.00 लाख रू की प्रभारी मंत्री मद से चल रहे सी.सी. रोड निर्माण कार्य की निरक्षण की।
श्रीमती वैष्णव ने बताया कि वह जब पूर्व कार्यकाल में जनपद पंचायत छुरिया की अध्यक्ष थी तब गांव वालों की मांग पर प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा जी द्वारा तीन लाख रू की राशि सी.सी रोड के लिए स्वीकृत किया गया था।जिसका भूमिपूजन जनवरी माह में किया गया था। चुनाव के चलते इसका निर्माण नहीं हुआ था।अब यह 1.30 मीटर सीसी रोड बनकर तैयार हो गया है। जिससे वार्ड वासियों व ग्रामवासी को इसका लाभ मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गांव के विकास के लिए सदैव तत्पर है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय जी सरकार है । गांव के विकास में कोई कमी नहीं होगी।हम सभी के सहयोग से गांव के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।ग्रामवासियों ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी व प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा जी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.