पिथौरा।
भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 124 वें एपिसोड मन की बात को भाजपा मंडल पिथौरा के अध्यक्ष आशीष शर्मा के निवास ग्राम लाखागढ़ में सभी भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने सुना।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीत राम सूर्या,सेत राम पटेल,शशि डडसेना,रैदास गोयल,भाजपा महामंत्री जतीन ठक्कर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल,लाखागढ़ सरपंच प्रियरंजन कोसरिया,विक्की सलूजा,दुलीकेशन साहू,राजा खनूजा,पार्षद श्रीमती रामकुंवर सिन्हा,पार्षद पुष्पकांत पटेल,बबलू सोनी,वेदप्रकाश गोयल,लक्ष्मी सिन्हा,टीके यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम पश्चात सभी को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को हम सभी कार्यकर्ता हमेशा से सुनते आ रहे है उनके द्वारा हर एपिसोड में हमे कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है उनके द्वारा बताई गई बाते दी जाने वाली जानकारिया से हमे ज्ञान मिलता है हमे हमेशा इस कार्यक्रम को सुनना चाहिए तथा और भी लोगो को सुनने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.