Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 23, 2025

25 जुलाई को कबीरधाम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत होगा जिलेभर में एक साथ वृक्षारोपण गांव-गांव, स्कूलों, सड़कों और आश्रमों में लगेंगे हजारों पौधे, बैगा बहुल क्षेत्रों में आंवला रोपण पर विशेष फोकस

 25 जुलाई को कबीरधाम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत होगा जिलेभर में एक साथ वृक्षारोपण



गांव-गांव, स्कूलों, सड़कों और आश्रमों में लगेंगे हजारों पौधे, बैगा बहुल क्षेत्रों में आंवला रोपण पर विशेष फोकस


कवर्धा, 22 जुलाई 2025। केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पर्यावरणीय पहल "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत 25 जुलाई 2025 को दोपहर 12.30 बजे कबीरधाम जिले में एक साथ वृक्षारोपण किया जाएगा। इस विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने और अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में न्यूनतम एक-एक हजार पौधों का रोपण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिले के सभी स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, छात्रावासों, आश्रमों और आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास उपलब्ध खाली भूखंडों में भी पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक चेतना का विस्तार भी हो। पौधों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रखे।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना और मनरेगा के तहत निर्मित पक्की एवं कच्ची सड़कों के दोनों किनारों पर भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी और स्थानीय निगरानी समिति गठित की जाएगी।

श्री वर्मा ने विशेष रूप से जिले के आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) बहुल गांवों में आंवला के उन्नत किस्म के पौधों के रोपण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंवला का पौधारोपण न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी है, बल्कि यह आदिवासी समाज के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का माध्यम भी बन सकता है। कलेक्टर ने वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग को पौधों की आपूर्ति और रोपण स्थलों की तैयारी को लेकर समन्वित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पौधारोपण केवल प्रतीकात्मक न रह जाए, बल्कि इसके लिए छायादार और फलदार पौधों के क्लस्टर बनाकर व्यवस्थित रोपण किया जाए। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ संस्थानों में रोपण की जिम्मेदारी निभाएं और इसकी सतत निगरानी करें।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के साथ-साथ जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने महतारी सदन, मिनी स्टेडियम, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों, और विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति पर जोर देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कवर्धा शहर में ठकुरदेव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण और विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्यों की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि नाली निर्माण से पूर्व विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए ताकि कार्य बाधित न हो। इसके साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इनकी नियमित मॉनिटरिंग और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री विनय पोयम, डॉ. मोनिक कौड़ों, श्री नरेन्द्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad