Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 17, 2025

व्यापमं ने परीक्षाओं में नकल रोकने सख्त और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए व्यापमं परीक्षा में समय पर पहुंचना अनिवार्य, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आभूषण पर सख्त प्रतिबंध

 व्यापमं ने परीक्षाओं में नकल रोकने सख्त और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए



व्यापमं परीक्षा में समय पर पहुंचना अनिवार्य, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आभूषण पर सख्त प्रतिबंध


व्यापम परीक्षा में प्रवेश के लिए मूल पहचान पत्र अनिवार्य, प्रवेश पत्र सभी पेज में प्रिंट कर लाना जरूरी


संचार उपकरण, स्मार्ट घड़ी, पर्स, स्कार्फ और बेल्ट लेकर पहुंचने पर नहीं मिलेगा परीक्षा कक्ष में प्रवेश


कवर्धा, 17 जुलाई 2025।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर (व्यापम) द्वारा आगामी परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश और परीक्षा के दौरान अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों के संबंध में जरूरी जानकारी जारी की गई है। परीक्षा में पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सख्त नियम लागू किए गए हैं, जिनका उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी की परीक्षा निरस्त की जा सकती है। जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर (व्यापम) द्वारा अयोजित परीक्षाओं में सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 


परीक्षार्थियों को परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर (व्यापम) द्वारा  आयोजित परीक्षा में परीक्षा शुरू होने के कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फ्रिस्किंग और पहचान पत्र का सत्यापन समय रहते पूरा किया जा सके। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा, अतः समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।


परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने और फुटवियर के रूप में चप्पल पहनने की सलाह दी गई है। कान में किसी प्रकार का आभूषण, और बेल्ट, टोपी, पर्स, स्कार्फ, पाउच जैसी सामग्री पूरी तरह वर्जित हैं। संचार उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलकुलेटर आदि परीक्षा कक्ष में बिल्कुल भी नहीं लाए जा सकेंगे।


प्रवेश पत्र के सभी पृष्ठों का प्रिंट आउट (सिर्फ एक तरफ प्रिंट किया हुआ) लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि हर परीक्षा की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा होगी। प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। बिना पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र में फोटो नहीं दिख रहा है तो दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना होगा।


परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन से उत्तर अंकित करने की अनुमति होगी। परीक्षा प्रारंभ और समाप्ति के आधा-आधा घंटे के भीतर परीक्षा कक्ष से बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा।


व्यापम ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि चयन या प्रवेश के समय उसकी आवश्यकता होती है, और परीक्षा मण्डल द्वारा पुनः प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।


निर्देशों का पालन नहीं करने या अनुचित साधनों के उपयोग पर अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे परीक्षा से पूर्व इन दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें और निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों व समुचित पहनावे के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचें।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad