धमधा:- तृतीय सोपान निपूर्ण जाँच शिविर
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ दुर्ग के जिला मुख्य आयुक्त श्री जीत यादव, राज्य उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय बोहरा, श्री अशोक देशमुख अध्यक्ष जिला संघ दुर्ग के निर्देशन तथा श्री अरविन्द मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्का. एवं अकील तनवीर लिंक अधिकारी जिला कार्यालय दुर्ग के मार्गदर्शन में
तृतीय सोपान ,निपूर्ण जाँच शिविर* का आयोजन सेजस अहिवारा, धमधा जिला - दुर्ग में श्री विद्यानन्द् कुशवाहा जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अहिवारा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम मे पार्षद गण उपस्थित होकर बच्चों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्राचार्य श्री उत्तम सिंह साहू जी ने बच्चों को उज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी से राज्यपाल प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर मे संचालक के मंडल मे जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री नीरज कुमार साहू, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री बालकदास रावत, विकासखंड सचिव धमधा देवेन्द्र देवांगन, सुश्री रेखा शर्मा स्काउटर श्री ईश्वरी साहू, श्री अनिल चौधरी, श्री संदीप ठाकुर, ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन श्री ईश्वरी साहू जी ने की।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.