Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 26, 2025

जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक: रायपुर जिले के 1.81 लाख घरों तक पहुँचा नल कनेक्शन रायपुर जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक।

 जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक: रायपुर जिले के 1.81 लाख घरों तक पहुँचा नल कनेक्शन



रायपुर जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक।


 रायपुर-कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।


कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव अनिल कुमार ने बताया कि रायपुर जिले के कुल 1,89,755 ग्रामीण घरों में से 1,81,185 घरों में नल कनेक्शन दिया जा चुका है। जिले के 477 ग्रामों में से 240 ग्रामों को ‘हर घर जल’ प्रमाण पत्र मिल चुका है और शेष ग्रामों में काम तेजी से जारी है।


समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि विकासखण्ड आरंग के ग्राम फरफौद, चपरीद और सकरी (जावा) में काम करने वाली 3 एजेंसियों तथा तृतीय पक्ष जांच एजेंसी मे. ग्रीन डिजाईन प्रा. लि. द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ सिंह ने कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन एजेंसियों के अनुबंध रद्द किए जाएं, अमानत राशि शासन के पक्ष में जब्त की जाए और इन्हें 1 वर्ष के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों से ब्लैकलिस्ट किया जाए। बैठक के कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए ताकि जिले के हर ग्रामीण घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँच सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad