राजधानी रायपुर में 8 सितंबर को गणपति विसर्जन झांकी चल समारोह के दौरान मार्ग एवं यातायात व्यवस्था के रायपुर पुलिस ने जारी की जानकारी ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- गणपति विसर्जन को लेकर रायपुर में लाखों की संख्या भक्त जुटेंगे ऐसे में रायपुर में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को प्रवेश के लिए परेशानी ना होने पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा परिवर्तित मार्ग की जानकारी दी गई है । 1. दुर्ग भिलाई कि ओर से आने वाले वाहन चालक टाटीबंध से आश्रम तिराहा होकर, चौबे कांलोनी से तेलघानी नाका से रेल्वे स्टेशन से फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक या रिंग रोड पचपेढि़ नाका या तेलीबांधा चौक से शहर के भीतर प्रवेश ले सकते हैं। 2.बिलासपुर कि ओर से आने वाले वाहन चालक -फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक या रेलवे स्टेशन चौक से तेलघानी नाका चौक होकर आश्रम तिराहा से टाटीबंध कि ओर आवागमन कर सकते हैं । 3.महासमुंद कि ओर से आवागमन करने वाले वाहन चालक तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक होकर शहर में प्रवेश कर सकते हैं। 4.धमतरी की ओर से आने वाले वाहन चालक पचपेड़ी नाका चौक से कालीबाड़ी चौक होकर शहर में प्रवेश कर सकते हैं। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए हर चौक चौराहे में ट्रेफिक पुलिस पुलिस कि ड्युटी लगाई गई है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.