सूर्योदय गणेश उत्सव समिति ग्राम किरवई के द्वारा भव्य डी जे डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सिमगा:- बीती रात 5 सितंबर दिन शुक्रवार को ग्राम किरवई के दुर्गा चौक में सूर्योदय गणेश उत्सव समिति के द्वारा "भव्य डी जे डांस प्रतियोगिता" का शानदार अयोजन रखा गया था , जिसमें छत्तीसगढ़ कोने कोने से चर्चित डांस ग्रुप से अपनी मनमोहक प्रस्तुति दिए ।साथ ही कार्यक्रम को संपूर्ण तरीके से संचालित कराने के लिए निर्णायक के लिए सर हेमंत साहू जी( अध्यक्ष नृत्य संघ खैरागढ़ राजनांदगांव दुर्ग), करण निषाद जी व मंच संचालक खिलेश बाबू जी रायपुर से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, उक्त कार्यक्रम के विषय में उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अच्छी अच्छी टीमों ने हिस्सा लिया था, वही अयोजन के सम्बंध में मंच डेकोरेशन लाइट,साऊंड सिस्टम और प्रतिभागियो के लिए जलपान व रुकने की व्यवस्था आदि के लिए सूर्योदय गणेश उत्सव समिति एवम समस्त ग्रामवासी की जमकर तारीफ किए ,चूंकि ज्ञात हो कि दुर्गा चौक में सूर्योदय समिति के द्वारा गणेश जी स्थापना लगभग 20 वर्षों से अधिक समय से अनवरत होता आ रहा है , साथ ही उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यू ट्यूब पर "लुकेश पटेल" चैनल पर भी हुआ है ।सामूहिक नृत्य में प्रथम पुरुस्कार 'H Boys डांस ग्रुप रायपुर ', द्वितीय स्थान पर स्वरागिनी डांस ग्रुप रतनपुर व युगल नृत्य में प्रथम स्थान चूरकी मुरकी'डांस ग्रुप पिथौरा और भावेश सोनिया ग्रुप और एकल नृत्य में प्रथम स्थान जैनी यादव बिलासपुर और दीपक शर्मा दुर्ग ने प्राप्त किए । समिति के अध्यक्ष रोहित साहू जी ने बताया कि भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बहुत से लोगों का सहयोग रहता है, कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त डांसर प्रतिभागी, दर्शक, यू ट्यूबर बंधु, प्रिंट मीडिया एवम् सूर्योदय गणेश उत्सव समिति व समस्त ग्रामवासी को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं तुषार मानिकपुरी (अध्यक्ष गरीब कल्याण सामाजिक संगठन) ने प्रेषित किए ।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.