पखांजूर/कांकेर से सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर शंकर सरकार मो-6268535584
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हांकेर में मनाया गया शिक्षक दिवस
विद्यार्थियों ने किया गुरुओं का सम्मान
आज दिनांक 5 सितंबर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हांकेर में बड़े धूमधाम से बच्चों के द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के द्वारा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री किशोर हावलादार जी के आदेशानुसार किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर मलार्पण कर धूपबत्ती से आरती वंदना किया गया । तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने वक्तव्य प्रस्तुत किया। शाला के प्राचार्य श्री गोपाल चंद्र दास एवं
शाला के व्याख्याता कृष्णेन्दु आईच, सौरभ सोनी घनश्याम सोरी,संभित लाल दास, बलाई मिस्त्री दिवस पाल आदि ने विद्यार्थियों को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवनी के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिए शिक्षक दिवस की महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देना नहीं होता बल्कि शिक्षक अपनी जीवन रूपी किताब से विद्यार्थियों के भविष्य को आलोकित करते हैं तथा उन्हें सही मायने में एक सबल चरित्रवान राष्ट्र प्रेमी नागरिक के रूप में जीवन जीना सिखाते हैं अपने शिक्षा दान के बदले में उन्हें विद्यार्थियों से बस इतनी प्रतिफल की आशा रखते हैं कि वह अपने मां-बाप गुरु शिक्षक के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाएं। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गुलदस्ता श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया
कार्यक्रम के अंत में में जुझारू कर्मठ प्राचार्य श्री गोपाल चंद्र दास जी महोदय के द्वारा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों, शिक्षक गणों तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.