Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 3, 2025

धरसींवा के विशाल चिन्हांकन शिविर में शामिल हुए विधायक अनुज दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार तत्पर है, इनकी सेवा हमारा सौभाग्य-अनुज

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


धरसींवा के विशाल चिन्हांकन शिविर में शामिल हुए विधायक अनुज

 


दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार तत्पर है, इनकी सेवा हमारा सौभाग्य-अनुज


खरोरा


धरसींवा विधानसभा के मुख्यालय ग्राम पंचायत धरसींवा के मंगल भवन में भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना वर्ष 2025-26 प्रोजेक्ट सहारा अंतर्गत आयोजित चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए|




 इस शिविर में क्षेत्र के आस पास के कई दिव्यांग और वृद्धजन जिन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए किसी उपकरणों की ज़रूरतमंद लोगो का पंजीकरण किया गया और इन सभी को अगले शिविर में उपकरण प्रदान किया जायेगा| शिविर में उपस्थित अस्थि बाधित दिव्यांग श्री उमेश निषाद को देखकर विधायक अनुज ने अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल ट्राइसाइकिल देने का निर्देश दिया जिस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग उमेश निषाद को तुरंत ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार तत्पर है, दिव्यांगों व वृद्धजनों की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य हैं| इस शिविरों में दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन कर परीक्षण किया गया और अगले शिविर में उनकी ज़रूरत के अनुसार कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और  प्रमाणपत्र दिए जायेंगे। हमारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य हैं| हम आगे भी इस तरह की शिविर आयोजन करते रहेंगे और हम सब मिल कर दिव्यांगों की सहायता करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में उनकी सहायता करगे|

आज के इस शिविर पे 1100 से अधिक पंजीयन हुए जिसमें 312 लोग इस मेगा शिविर के पात्र हुए।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारिगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad