Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 3, 2025

टांगी से हमला कर हत्या करने के दो आरोपी जेल दाखिल

 टांगी से हमला कर हत्या करने के दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायगढ़ - घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठरापाली में नत्थुराम चौहान की हत्या के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर मृतक के बेटे मालिकराम चौहान और उसके साथी सजन अगरिया को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।  

                                             पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 02 सितंबर की सुबह ग्राम कठरापाली बगईढोडहा स्थित खेत-बाड़ी में नत्थूराम चौहान (62 वर्षीय) का लहूलुहान शव मिला था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में संदेह नत्थूराम के बेटे मालिकराम पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की , जिसमें उसने अपने साथी सजन अगरिया के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी मालिकराम ने बताया कि वह अपने पिता की जमीन बेचना चाहता था , लेकिन नत्थूराम इसके लिये तैयार नहीं थे। इसी रंजिश के चलते मालिकराम और सजन ने 01 सितंबर की रात हत्या की योजना बनाई। घटना वाली रात सजन अगरिया ने मृतक को घरवालों के बुलाने का बहाना बनाकर बाहर बुलाया और जैसे ही वह निकला , मालिकराम ने टांगी से उन पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने घटना को चोरी का रूप देने के लिये बोरवेल पंप का तार काटकर टांगी और तार खेत में फेंक दिये , जिससे चोरी के लिये हत्या प्रतीत हो। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 228/2025 धारा 103(1) , 61(2) , 49 , 238 , 3(5) बीएनएस के तहत न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में महज छह घंटे में इस हत्या का पर्दाफाश किया गया। इस सफलता में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू , एएसआई खेमराज पटेल , प्रधान आरक्षक परासमणी बेहरा , आरक्षक हरीश पटेल , उधो पटेल और चंद्रशेखर चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad