जनपद अध्यक्ष डॉ दौलतराम पाल के द्वारा फूलमाला से रायपुर सांसद ब्रिजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया
प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर बलौदा बाजार जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लोकसभा सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में पंडित दीनदयाल जी के विचारों को आत्मसात करते हुए आत्मनिर्भर भारत निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आव्हान किया।
कार्यशाला के विशेष सत्र में धरसिंवा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने "आत्मनिर्भर भारत" विषय पर प्रतिपादन प्रस्तुत किया। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए स्वदेशी अपनाने, संगठन को मजबूत करने और पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा में योगदान देने पर बल दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री आनंद यादव, सेवा पखवाड़ा संयोजक डॉ. अजय राव, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश चंद्राकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कृष्णा अवस्थी ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री श्री विजय यादव ने किया।
नवापारा हथबंद मंडल की विशेष सहभागिता कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष एवं नवापारा हथबंद मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान नवापारा हथबंद मंडल की ओर से रायपुर सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी का फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मंडल महामंत्री प्रेमलता वर्मा सहित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम और अधिक ऊर्जावान एवं सफल बना।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.