बसना में पेंशन भवन का लोकार्पण 28 सितम्बर को
महासमुंद। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ पंजी. क्र. 1881, तहसील शाखा बसना द्वारा निर्मित पेंशन भवन का लोकार्पण आगामी रविवार, 28 सितम्बर 2025 को किया जाएगा।
संघ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे पेंशन भवन परिसर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास) में आयोजित होगा।
इस अवसर पर पेंशनर वर्ग सहित सभी आमंत्रित महानुभावों को समय पर उपस्थित होने का निवेदन किया गया है। आयोजन से जुड़े शेष कार्यक्रम पूर्व में जारी आमंत्रण पत्रानुसार सम्पन्न होंगे।
यह जानकारी प्रांतीय प्रचार सचिव आर.बी. प्रधान ने दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.