Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 26, 2025

जीएसटी बचत उत्सव अंतर्गत सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की दुकानदारों और ग्राहकों से भेंट

 जीएसटी बचत उत्सव अंतर्गत सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की दुकानदारों और ग्राहकों से भेंट



____________________


प्रधानमंत्री के निर्णय को बताया ऐतिहासिक, हर वर्ग को होगा लाभ


महासमुंद। नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार के तहत नई दरें 22 सितंबर से लागू हो गई है। इन सुधारों को देशभर में “बचत उत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है। पिथौरा नगर में सांसद व विधायक की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और ग्राहकों को कम हुई दरों की जानकारी दी।

इस अवसर पर महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और बसना विधायक संपत अग्रवाल ने नगर की विभिन्न दुकानों का भ्रमण कर व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया। ग्राहकों ने खुशी जताते हुए कहा कि घटे हुए जीएसटी दरों से रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुएँ जैसे खाद्य सामग्री, दवाइयाँ, साबुन, टूथपेस्ट आदि अब अधिक किफायती दर पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे पारिवारिक बजट में वास्तविक बचत हो रही है।

दुकानदारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नई दरों से कारोबार आसान हुआ है और व्यापार में पारदर्शिता आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया, कि नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार से उन्हें सीधा लाभ मिला है।

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि, यह सुधार केवल कर सरलीकरण का प्रयास नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला ऐतिहासिक परिवर्तन है।

विधायक संपत अग्रवाल ने भी इसे उद्योग, व्यापार और किसानों के लिए राहतकारी कदम बताते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष उषा घृतलहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष उषा पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, जीएसटी संबंधित कार्यक्रम के जिला सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति स्वप्निल तिवारी, जनपद सदस्य पुरर्षोत्तम घृतलहरे, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, रैदास गोयल, ऊषा श्रीवास्तव, सत्यनारायण अग्रवाल, महामंत्री जतीन ठक्कर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजयराज पटेल, राजेश चौधरी, कवलजीत छाबड़ा, मनोहन जैन, किशोर पटेल, सुरेन्द्र पांडे, राजेश चौधरी, संजय गोयल, नारायण पटेल, सतीश ध्रुव, हेमंत जाधव सहित स्थानीय व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad