नवयुवक गणेशोत्सव समिती हरिनभट्ठा के सदस्यों द्वारा गांव के एक गरीब जरूरत मंद जमुना दाई को गणेश भगवान की चढ़ोत्तरी को दान किया
तिल्दा नेवरा > सिमगा क्षैत्र से महज कुछ दूरी में स्थित ग्राम पंचायत हरिन भट्ठा के नवयुक्क गणेशोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया, जिसे पूरे गांव के लोगों ने खुब प्रशांसा की गणेश चतुर्थी पर भक्तो ने भगवान की दस दिनों से खुब उनकी सेवा भाव श्रद्धा से पूजा-अर्चना की उसके उपरांत उनके चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया
अन्न (चावल ) दाल , सब्जी एवं अन्य सामग्री शामिल थी—उसे व्यर्थ न जाने देकर समिति ने एक अद्भुत व सुंदर पहल करते हुए ।
भगवान गणेश जी के श्री चरणों में चढा सम्रागी व प्रसाद को गांव की एक निसहाय व अत्यंत गरीब एवं जरूरतमंद महिला जमुना दाई को समिती के द्वारा चांवल , दाल , सब्जी के साथ चढ़ोत्तरी में चढ़ा 1000 रू को भी दान दिया गया। जमुना दाई वर्षों से कठिन परिस्थिति में जीवन यापन कर व्यतीत कर रही हैं ।और उनके पास हर रोज़ की आवश्यकताओं को पूरा करने के साधन भी सीमित हैं। गणेश समिति के सदस्यों ने यह महसूस किया कि सच्ची पूजा तभी पूर्ण होती है । जब उसका लाभ किसी जरूरतमंद तक पहुंचे। इसी सोच के तहत उन्होंने भगवान को अर्पित अन्न दाल सब्जी को सामाजिक उपयोग में लाते हुए जमुना दाई के घर पहुंचाया।
यह कार्य न केवल मानवीयता की मिसाल है, बल्कि यह समाज को एक सकारात्मक प्रेरणा व संदेश भी देता है कि धार्मिक आयोजनों में चढ़ावा एकत्र करने के बाद उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाना सच्ची सेवा है। इस कार्य के लिए गांव वासियों ने भी समिति की भूरी-भूरी प्रशंसा की और यह उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे कार्य होते रहेंगे।
गणेश समिति के समस्त सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए तहेदिल से धन्यवाद और शुभकामनाएं ज्ञापित की गई । जो की उन्होंने भगवान गणेश की सच्ची भावना को चरितार्थ किया है—जो है सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व। ऐसे कार्य समाज में प्रेम, सौहार्द व सहयोग और एकता को बढ़ावा दिया। जिसमें मुख्य नवयुवक गणेशोत्सव समिती के अध्यक्ष भागवत यादव , सचिव भोलाराम धुरु , कोषाध्यक्ष कृष्णा यादव , व नागेश यादव , विशाल यादव , गोविंद यादव , काशी धुरु , दुर्गेश धुरु , थानू धुरु , प्रहलाद धुरु , करन धुरु , डोमार यादव , उमेश यादव , पुनीत यादव , प्रशांत , मनीष , मंजीत , कौशल , निखिल , विकास , हिमांशु , उत्तरा , मोहित , नरसिंग , कपिल , छन्नू , देवराज , मोनु , खिलेश , कुनाल , चंदन , सागर , विष्णु धुरु , उत्तम टकेश , टुकेश्वर एवं समिती के सदस्य की उपस्थिती थी । CNI News तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.