विदिशा मध्यप्रदेश
एकांक विधायक निधि निर्माण कार्य समीक्षा
रिपोर्टर शेषनारायण कलावत
सांसद, विधायक निधि के निर्माण कार्यों की समीक्षा
एक माह में सभी कार्य पूर्ण करें - कलेक्टर
..
कलेक्टर श्री Anshul Gupta ने गुरूवार को जिले में सांसदनिधि और विधायकनिधि के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यो की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने निर्माण ऐजेन्सियों को निर्देशित किया है कि आगामी एक माह में शेष सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्ता को ध्यानगत रखते हुए पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा के उपरांत पुनः समीक्षा की जाएगी और यदि निर्माण कार्य पूर्ण नहीं पाए गए तो संबंधित ऐजेन्सी के साथ-साथ मानिटरिंग अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण कराए जा रहे है खासकर सांसदनिधि के कार्यो की अद्यतन जानकारी ई-साक्षी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करना है ताकि भारत सरकार निर्माण कार्य की स्थिति से अवगत हो सकें। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है कि जनपदो के कार्यो की समीक्षा बैठक में सांसद व विधायक निधि के निर्माण कार्यो की भी पृथक से समीक्षा की जाए। उसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखा जाए कि इसी गांव में एक ही निर्माण कार्य के लिए अन्य किसी मद की राशि ना जारी हो खासकर सांसद निधि, विधायक निधि और बस्ती विकास निधि के माध्यम से संपादित किए जाने वाले कार्यो मंें एकरूपता ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि ऐसे निर्माण कार्य जिनके लिए निजी ऐजेन्सियां नियुक्त की गई है उनकी पृथक से बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपरोक्त बैठक के दौरान सभी जनपदो के सीईओ और निकायोे के अधिकारियों को आगामी तिथियों में शुरू होने वाले अभियानो के क्रियान्वयन हेतु स्थानीय


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.